छात्र युवा मंच संगठन की तैमासिक बैठक सम्पन्न, नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

Praveen Markande
By -
0

छात्र युवा मंच की तैमासिक बैठक सम्पन्न, नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन


 राजनांदगांव। समाजसेवा, रक्तदान एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय छात्र युवा मंच परिवार की तैमासिक बैठक प्रदेश संयोजक नागेश यदु (रक्तवीर) एवं प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिन्हा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों एवं आगामी तीन माह की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक के दौरान संगठन की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। घोषित पदाधिकारियों में प्रदेश संगठक लिकेश्वर सिन्हा, सह संगठक चंद्रभान जंघेल एवं माधव साहू, प्रदेश संयोजक नागेश यदु, सह संयोजक लोकेश बारापात्रे एवं सुरेश साहू, प्रदेश प्रमुख डॉ. एस.के. वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष अगेश्वर वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रवीण मार्कण्डेय एवं राजेश रजक, जिलाध्यक्ष साहिल जंघेल, शहर अध्यक्ष बाल कृष्ण कोमरे तथा गंडई शहर अध्यक्ष थानेश्वर साहू को दायित्व सौंपा गया।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा छात्र, युवा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी तीन माह की महत्वपूर्ण कार्ययोजना भी निर्धारित की गई। इसके तहत प्रत्येक पदाधिकारी को 100 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया। साथ ही 12 जुलाई को संगठन स्थापना दिवस, जुलाई माह से रक्तदान जागरूकता परीक्षा, 23 अगस्त को संगठन के प्रेरणास्रोत मधु भैय्या जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम तथा 27 सितंबर को अगली तैमासिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने कहा कि छात्र युवा मंच संगठन समाजसेवा, रक्तदान एवं युवा जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का लक्ष्य आगामी समय में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले तक अपनी गतिविधियों का विस्तार करना है।

बैठक में लिकेश्वर सिन्हा, नागेश यदु, चंद्रभान जंघेल, लोकेश बारापात्रे, माधव साहू, अगेश्वर वर्मा, सुरेश साहू, प्रवीण मार्कण्डेय, डॉ. एस.के. वैष्णव, राजेश रजक, साहिल जंघेल, बालकृष्ण कोमरे, भागवत वर्मा, चन्द्रशेखर तिवारी, खेम साहू, कृष्णकांत साहू, झुलेन्द्र वर्मा, उकेश साहू एवं भव्य देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की कार्ययोजना को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)